
ऊना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शनिवार को शहर में सीपीएम के कथित हिंसा व अत्याचारों के विरोध में रोष रैली निकाली। रैली ऊना के एमसी पार्क से शुरू हुई जो रोटरी चौक व मुख्य बाजार से होते हुए नया बस अड्डे तक पहुंची। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने खूब नारेबाजी भी की।
इससे पहले एमसी पार्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला अध्यक्ष सुभाष वरिष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तरी करेल के कन्नूर जिले में जारी हिंसा की ताजा घटनाओं में पांच मार्च 2008 से अब तक संघ के पांच कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है और दर्जनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसी दौरान 40 से अधिक स्वयंसेवकों के घरों को भी बर्बाद कर दिया गया है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि प्रजातंत्र और अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के व्यापक हित में सीपीएम के इस अभियान के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करें।
इस अवसर पर महंत सूर्यनाथ, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं कुटलैहड़ हलके के विधायक वीरेंद्र कंवर, विधायक सतपाल सत्ती, वीरेंद्र कंवर, बलबीर चौधरी, भाजपा अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बलबीर बग्गा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित जय कृष्ण शर्मा, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सहोड़, जिला भाजपा महामंत्री कै. मंगत राम शर्मा, ऊना मंडल अध्यक्ष चौ. मक्खन सिंह, भाजपा नेता नरेंद्र शर्मा व नवदीप कश्यप समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment